Search

 
 
 

गिरिडीह : न्याय की मांग को लेकर किसान मंच ने किया टावर चौक जाम

 
भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे आंदोलनकारी
Giridih : भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग व निर्दोष की गिरफ्तारी के विरोध में 22 अगस्त को किसान मंच ने पचंबा थाना अंतर्गत शहर के टावर चौक को जाम कर दिया. इस जाम  के कारण आधा घंटा तक शहर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. जाम की सूचना पर सदर अनुमंडल अधिकारी विशालदीप खालको, डीएसपी अनिल कुमार सिंह, संजय राणा आदि दलबल के साथ टावर चौक पहुंचे. काफी मान-मनव्वल के बाद किसान मंच के कार्यकर्ता बातचीत को राजी हुए. आधा घंटा तक बातचीत के बाद किसान मंच समझौता वार्ता को राजी हुआ. अधिकारियों ने भरोसा दिया कि एसडीओ कार्यालय में किसानों के साथ बैठक कर शिकायतों का समाधान किया जाएगा. किसानों ने एसडीओ से कहा कि भू-माफिया के प्रलोभन में आकर पचंबा पुलिस षड्यंत्र कर निर्दोषों को जेल भेज रही है, ताकि किसान भू माफिया को जमीन देने को विवश हो जाए.

चुनाव बाद होगा विवाद का निपटारा

[caption id="attachment_736992" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Tawar-sdo-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> आंदोलनकारियों के वार्ता करते एसडीओ[/caption] किसान मंच के जीतन गोस्वामी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से किए जा रहे आंदोलन का कोई फलाफल नहीं निकला तो आंदोलन को उग्र किया गया है. इधर, एसडीओ ने कहा कि यह मामला कोर्ट में पहुंच गया है, इस कारण प्रशासनिक अधिकारी इसमें कुछ खास नहीं कर सकते हैं. कहा कि फिलहाल प्रशासन डुमरी चुनाव में व्यस्त है, चुनाव के बाद मामले को देखा जाएगा. एसडीओ के आश्वासन के बाद किसान आंदोलन वापस लेने को राजी हुए. अधिकारी ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि फिलहाल पुलिस किसी को तंग नहीं करेगी. मौके पर किसान मंच के विजय कुमार, परशुराम वर्मा, सरिता देवी, विजय बर्मन, अनीता हांसदा, आरती कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736814&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को पहुंची रैफ की बटालियन, किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही