Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लाभुकों के वजाय वेंडरों के खातों में भुगतान के विरोध में किसान मंच का धरना

Giridih : मनरेगा योजनाओं में सामग्री की राशि का भुगतान में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए किसान मंच ने मंगलवार 4 अप्रैल को झंडा मैदान में धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए किसान मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में भी भ्रष्ट अधिकारियों और बिचौलियों के गठजोड़ ने मनरेगा के व्यक्तिगत लाभ के योजनाओं के सामग्री मद की राशि लाभुकों के बजाय वेंडर के खाता में भेजवाया था. तब किसान मंच ने मनरेगा लाभुक के खाता में राशि भेजने के लिए आंदोलन किया था. उन्होंने कहा कि तत्कालीन डीसी ने मामले को संज्ञान में लेकर जिले के सभी बीडीओ को मनरेगा अंतर्गत व्यक्तिगत योजना में सामग्री की राशि का भुगतान हर हाल मे लाभुक के खाता में ही करने का निर्देश दिया. कहा गया था कि अनियमितता होने पर सीधे तौर पर संबंधित बीडीओ और बीपीओ जवाबदेह होंगे. कड़े निर्देश के बावजूद भी जिले में लाभुकों के बजाय वेंडर के खाता में सामग्री मद की राशि भेजा जाना साबित करता है कि यह अनियमितता जिला प्रशासन के इशारे पर हुआ है. मामले में जिले के विधायकों और सांसद की चुप्पी समझ से परे है. अवधेश सिंह ने कहा कि गिरिडीह सदर प्रखंड में आवंटन से आठ गुना ज्यादा राशि वेंडरों के खाता में भेज दिया पर जिले के माननीयों के मूंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा है. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में देवकी नंदन यादव, अब्दुल अंसारी, अरविंद प्रसाद कुशवाहा, थांभी मंडल, टीपन ठाकुर, महादेव विश्वकर्मा, कौशल्या देवी, पुरन सिंह, खुशबू देवी, बासुदेव मरांडी, कुदरत अली, झगरू यादव, मुस्लिम अंसारी, बेबी देवी, सरिता देवी, अनिता किस्कू, रुपिया सोरेन व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bengabad-the-dead-body-of-the-youth-reached-the-village-everyones-eyes-were-moist-due-to-the-screams-of-the-family-members/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखे हुई नम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही