Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : किसान मंच ने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ दिया धरना

Advertisement
Advertisement
एसपी पर अपराधियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Giridih : पचंबा पुलिस द्वारा दीपक गोस्वामी के साथ छिनतई करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित किसान मंच के सदस्यों ने 25 जुलाई को झंडा मैदान में धरना दिया और प्रदर्शन किया. इस अवसर पर किसान पंचायत आयोजित कर पीड़ित की मां को आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया. धरना को संबोधित करते हुए किसान मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि दीपक के साथ हुए छिनतई और मारपीट के साक्ष्य का वीडियो किसान मंच ने पेन ड्राइव में डीआईजी कार्यालय, हजारीबाग को सौँपा लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. आरोप लगाया कि जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है. पीड़ित दीपक गोस्वामी की मां बोबी देवी ने कहा कि निर्दोष बेटे को छेड़खानी के झूठे मामले में जेल भेजने पर भी वे जमीन भू-माफिया को नहीं देंगी. इस अवसर पर किसान मंच के सचिव विजय कुमार, तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू, देवरी अंचल अध्यक्ष अन्ना मुर्मू, बेंगाबाद अंचल अध्यक्ष नबी अंसारी, डुमरी अंचल अध्यक्ष थांभी मंडल, गिरिडीह अंचल अध्यक्ष हदीश अंसारी, पूर्व महासचिव गंगाधर यादव, पूर्व सचिव देवचंद्र यादव, संचित कुमार, सनातन तिवारी, अनिता हांसदा, हेमलाल सिंह, छत्रधारी सिंह, टीपन ठाकुर महादेव विश्वकर्मा, बैजून मुर्मू, परशुराम वर्मा, अब्दुल अंसारी, घनश्याम पंडित, कुदरत अली, सुजीत दास, चिंतामणि सिंह, अहलाद मुर्मू, धनेश्वर महतों, अनिता हांसदा, ललिया देवी, प्रमिला देवी, छोटेलाल यादव, महेंद्र यादव, छोटो मरांडी, रबीना टुडू सहित सैकड़ों के संख्या में किसान उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-complete-the-pending-pm-housing-soon-bdo/">गिरिडीह

: लंबित पीएम आवास जल्द करें पूरा – बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही