Search

 
 
 

गिरिडीह : 18 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा किसान मंच

 
Giridih : 3 जनवरी को झंडा मैदान में गिरिडीह किसान मंच ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में इस बात का जिक्र है कि आगामी 18 जनवरी को मंच मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा. ज्ञापन में किसान मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने जिला अभिलेखागार पदाधिकारी पर बगैर घुस लिए खतियान का नकल नहीं दिए जाने तथा साल भर से कार्यालय किसी काम को लेकर आने वाले किसानों को दौड़ाते रहने का आरोप लगाया है. मंच ने उनके रवैये को लेकर राज्य के मुख्य सचिव समेत उपायुक्त को आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ज्ञापन में इस बात का जिक्र है कि मुख्यमंत्री 18 जनवरी से दूसरे चरण की खतियान जोहार यात्रा की शुरुआत करेंगे. खतियान के लिए परेशान किसानों के लिए यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है. मौके पर बैलून मुर्मू, राजेश, खुशबू, कान्हा मुर्मू, रतिलाल समेत मंच के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=515746&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कोहरे व शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठिठुरन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही