Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड आंदोलन में किशुन मरांडी का योगदान हमेशा याद रहेगा- सरफराज

 

गांडेय में शहादत दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Gandey (Giridih) : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ में 22 अगस्त को जेएमएम नेता किशुन मरांडी का 29वां शहादत दिवस मनाया गया. उनकी शाहिद वेदी पर सबसे पहले उनकी पत्नी बबली मरांडी ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर पार्टी विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि स्व. किशुन मरांडी की अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका थी. अगल राज्य के आंदोलन में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में कई साथियों ने बलिदान दिया है. उनमें स्व. किशुन मरांडी एक थे. वे गुरुजी के साथ अलग राज्य के आंदोलन में शामिल रहे. इस अवसर पर शहीद किशुन मरांडी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. मौके पर पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा,जिलाध्यक्ष संजय सिंह,दिलीप मंडल,चांदमल मरांडी, हिंगामुनि मुर्मू,गोपीन मुर्मू, मो कादिर,दिनेश वर्मा,रामजीत मुर्मू, प्रेमजीत मुर्मू, हलधर राय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-administrations-campaign-against-illegal-mining-many-sand-loaded-vehicles-seized/">गोड्डा

: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान, बालू लोड कई गाड़ियां जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही