Search

 
 
 

गिरिडीह : नीट परीक्षा में केपीएस के विद्यार्थियों का परचम, तौसिफ को 99.55 परसेंटाइल

 
Giridih : नीट परीक्षा में कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल (केपीएस) के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा. तौसिफ कमर ने 99.55 परसेंटाइल लाकर स्कूल के साथ शहर का नाम रोशन किया है. उसने 677 अंक लाकर OBC कोटे में ऑल इंडिया 4223 रैंक हासिल की है. वहीं, आयुश वर्मा ने 639, पुनिता गुप्ता ने 537, अक्षरा राज ने 452, रौनक सौरभ ने 420, तस्कीन हैदर ने 420 व ओवेश रजा ने 415 अंक हासिल किया है. छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है. विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, निदेशक राजीव रंजन सिंह व प्राचार्य राघव भोक्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं. तौसीफ कमर सहित सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/all-schools-of-bihar-will-open/">पटना:

10 जून से खुल जाएंगे बिहार के सभी स्कूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही