Search

 
 
 

गिरिडीह : आप से नाता तोड़ कृष्ण मुरारी शर्मा समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल

 
Giridih : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे कृष्ण मुरारी शर्मा ने पद व पार्टी से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों के साथ सोमवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली. गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने उनका पार्टी में स्वागत किया. विधायक सोनू ने पूरी टीम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को आंतरिक बल मिलेगा और सरकार की नीतियों को लेकर जन सह‌भागिता भी बढ़ेगी. वहीं, कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए झारखंड में सक्रिय राजनीति का भागीदार बनना समय की मांग है. हमें अपने जल, जंगल जमीन और झारखंडी अस्मिता पर बाहरी हस्तक्षेप हर हाल में रोकना है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन के बिना इसे पूरा करना संभव नहीं था. इसीलिए उन्होंने अपने सभी साथियों के साथ झामुमो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का फैसला लिया. उम्मीद है कि पार्टी जनभावनाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी. झामुमो  जिलाध्यक्ष ने सभी लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाई. झामुमो में शामिल होने वालों में रोजन अंसारी, गौरीशंकर यादव, कासीम अंसारी, आशीष भदानी, तेजनारायण महतो, तैयब अंसारी, परवेज आलम , रुस्तम अंसारी, मुशर्रफ हुसैन मुख्य हैं. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-will-be-rajya-sabha-candidate-from-nda/">पटना:

एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही