Search

 
 
 

गिरिडीह : आप से नाता तोड़ चुके कृष्ण मुरारी ने कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति

 
Giridih : आम आदमी पार्टी छोड़ चुके पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने गुरुवार को गिरिडीह कृष्णानगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. बैठक में उपस्थित आम आदमी पार्टी के सभी साथियों ने सर्व सम्मति से कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में आगे राजनीतिक दिशा तय करने का निर्णय लिया. कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड और झारखंडियत का ख़्याल रखने वाली धर्म निरपेक्ष पार्टी के साथ ही हम सब जायेंगे. आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व का झारखंड पर तनिक भी ध्यान नहीं था. इसी वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया. बैठक में आप के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, नगर उपाध्यक्ष मो. कबीर, गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा, देवरी प्रखंड अध्यक्ष कासिम अंसारी, जमुआ विधानसभा के संगठन मंत्री तैयब अंसारी, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, निजाम अंसारी, धनवार प्रखंड उपाध्यक्ष शकलदेव यादव, तिसरी प्रखंड संगठन मंत्री परवेज आलम, आशीष भदानी, शशि यादव, दिनेश यादव, सुदामा दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/17-medical-officers-of-jharkhand-transferred-order-issued/">झारखंड

: 17 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला, डॉ कमलेश बने राज्य यक्षमा पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही