Giridih: गिरिडीह वन प्रमंडल के सदर रेंजर एसके रवि ने 2 मई की सुबह माइका पाउडर से भरे एक ट्रक को शहर के बरगंडा चौक स्थित एक माइका फैक्ट्री के बाहर से जब्त किया. ट्रक को रेंजर ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को सौंपतें हुए इसकी जानकारी डीएमओ सतीश नायक को दिया. कार्रवाई नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी के अगुवाई में किया गया. कुछ घंटो बाद ही जब्त माइका पाउडर के आधार पर एसडीएम विशालदीप खलखो के नेत्तृव में शहर के बरगंडा रोड़ स्थित कृतिका इंटरप्राइजेज नामक माइका पाउडर के गोदाम में छापेमारी किया गया. छापेमारी के क्रम में पता चला कि लोड माइका पाउडर इसी कृतिका माइका पाउडर फैक्ट्री में अनलोड किया गया था. जो छापेमारी के क्रम में बरामद भी किया गया. करीब पांच घंटे की कार्रवाई के दौरान कृतिका इंटरप्राइजेज गोदाम को सील कर दिया गया.छापेमारी के क्रम में मकान सह गोदाम मालिक तो नहीं मिले लेकिन उनकी पत्नी और बेटे जरुर मिले. छापेमारी में एसडीएम के साथ सदर सीओ रविभूषण प्रसाद, माइनिंग इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और सर्किल इंस्पेक्टर जीतेन्द्र प्रसाद भी मौजूद थे. गोदाम में तीन हजार के करीब बोरे वहां मौजूद थे. लेकिन एक का भी कागजात राजेन्द्र भरतिया की पत्नी नहीं दिखा पाई. एसडीएम के निर्देश पर कृतिका इंटरप्राइजेज के गोदाम को सील कर दिया गया. माइनिंग विभाग के पदाधिकारियों के अनुसार गोदाम में मौजूद सारा स्टॉक ही अवैध बताया जा रहा है. फिलहाल कृतिका इंटरप्राइजेज खनन विभाग में रजिस्ट्रर्ड है या नहीं इसकी जांच भी की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625656&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : सरिया कॉलेज के पास लूटपाट करने वाले तीन अपराधी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
गिरिडीह: कृतिका इंटरप्राइजेज के गोदाम को किया गया सील

Leave a Comment