Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : क्षत्रिय कल्याण समाज ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- शहर के मकतपुर में क्षत्रिय कल्याण समाज की बैठक जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले पंचायत प्रतिनिधियों में बेंगाबाद प्रखंड के जरुवाडीह पंचायत के मुखिया राजकुमार सिंह, मानजोरी पंचायत के उपमुखिया कृष्णानंद सिंह, धुरेता पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह, पालमो पंचायत की मुखिया चंचला देवी, गादी श्रीरामपुर पंचायत की मुखिया कंचन देवी, मंगरोडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बृजनंदन सिंह और बनियाडीह पंचायत के वार्ड सदस्य रमेश सिंह शामिल थे. बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. गांव-गांव घूमकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा. आगामी दिनों गिरिडीह के झंडा मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. तिथि की घोषणा जल्द होगी. समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. समाज में व्याप्त बुराइयों को मिलजुल दूर करेंगे. प्रतिभावान छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के लिए समाज की ओर से हर संभव मदद दिया जाएगा. मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, अपूर्व सिंह, अमरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भोला सिंह, संजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=337686&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शारदा ट्रेडर्स के कर्मचारी से साढ़े चार लाख रुपये लूट कांड का उद्भेदन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही