Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कुमार अंकित का झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन

Giridih : झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में गिरिडीह के बरगंडा निवासी कुमार अंकित का चयन किया गया है. अंकित के चयन पर शहरवासी खुश हैं. गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विक्रम सिन्हा ने बताया कि झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयनित कुल 15 खिलाड़ियों में अंकित भी एक है. इसी महीने 7 अक्तूबर से गुजरात के बड़ोदरा में शुरू हो रहे मीनू मार्कंडेय क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड अंडर 19 टीम भाग लेगी. टूर्नामेंट में अंकित को भी खेलने का मौका मिलेगा. अंकित के पिता का नाम बरगंडा निवासी अशोक कुमार राणा है. पिता का देहांत हो चुका है. वे बाएं हाथ से क्रिकेट खेलते हैं तथा काफी समय से संतोष तिवारी के क्रिकेट कोचिंग में प्रशिक्षण ले रहे थे. उन्हें कड़ी मेहनत और  लगन से यह सफलता मिली है. जिला क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=436646&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही