Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बालासोर ट्रेन हादसा में लापता कुंदन अस्पताल में मिला भर्ती

Gandey(Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के कुशुंभा गांव निवासी कुंदन हजाम उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद लापता था. उसकी जानकारी नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान थे. 08 जून को जिला श्रम अधीक्षक रवि रंजन ने मोबाइल के माध्यम से कुंदन के परिजनों को बताया कि कुंदन हजाम ट्रेन हादसे के बाद घायल हो गया था और फिलहाल वह कटक के एक अस्पताल में इलाजरत है. [caption id="attachment_662054" align="alignnone" width="138"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-08-at-5.27.12-PM-138x300.jpeg"

alt="" width="138" height="300" /> अस्पताल में भर्ती कुंदन हजाम[/caption]   श्रम अधीक्षक ने परिजनों की वीडियो कॉल के माध्यम से कुंदन से बातचीत भी करवायी. बताया कि कुंदन धीरे-धीरे स्वस्थ्य हो रहा है. श्रम अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कुंदन हजाम चेन्नई में मजदूरी करता है. घर लौटने के दौरान ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके परिजनों ने श्रम अधीक्षक रवि रंजन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. इधर पंचायत के सुरेंद्र तुरी ट्रेन हादसे के बाद कुंदन की तलाश में परेशान थे, उन्होंने ही श्रम विभाग को पूरी जानकारी दी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661797&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : पैक्स में 50% अनुदान पर बंट रहा धान का बीज [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही