Search

 
 
 

गिरिडीह : जिले के कुर्बान अली व नितिन कुमार करेगें ताइक्वांडो में राज्य का प्रतिनिधित्व

 
Giridih: दिल्ली में 6 से 12 जून तक आयोजित होने वाले ताइक्वांडो राष्ट्रीय खेल में गिरिडीह के खिलाड़ी मोहम्मद कुर्बान अली व नितिन कुमार का चयन हुआ है.इसको लेकर रांची के टाना भगत इनडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें जिले से विभिन्न विद्यालय के अंडर-19 वर्ग में 7 खिलाड़ी भाग लेने गए थे.जिसमें दोनों का चयन 66 वां राष्ट्रीय खेल में हुआ है. दोनों खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व इस प्रतियोगिता में करेंगे. दोनों खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने में जिला ताइक्वांडो संघ के प्रशिक्षक आकाश कुमार स्वर्णकार ने अहम भूमिका निभाई. दोनों की इस उपलब्धि पर गिरिडीह ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार सहित संघ के सभी पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने बधाई दी है. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651783&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : वन विभाग कार्यालय के पीछे ही जंगल में अवैध रूप से काटे जा रहें हैं पेड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही