Search

 
 
 

गिरिडीह : सदस्यता अभियान को लेकर मजदूर सभा की हुई बैठक

 
Giridih : झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा ने सदस्यता अभियान चलाने को लेकर गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ व कोल्हासिंघा में 22 अक्टूबर को ग्रामीणों के साथ संयुक्त बैठक की. बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहा कि देश की विडंबना है कि गरीबों की वोट पर चुनाव जीतने वाली सरकार गरीबों की अनदेखी कर रही है. शासक वर्ग की खतरनाक साजिश के खिलाफ गरीबों को एकजुट होना पड़ेगा. एकजुटता के अभाव में गरीबों को वाजिब हक नहीं मिल रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्य बनने का आह्वान किया. ग्रामीणों ने तत्काल सदस्यता ग्रहण कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया. बैठक में रिजवान अंसारी, जमशेद अंसारी, प्रकाश यादव, शंकर यादव, उमेश यादव, चंदन कुमार, सनावल अंसारी, रामू राणा, आशा देवी, पुतुल देवी, मीना देवी, प्रमिला देवी, अंजली देवी, सुमन देवी, मीना देवी, बसंती देवी शामिल हुई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=451800&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : होली विजन इंटरनेशनल स्कूल मिर्जागंज ने मनाई दीपावली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही