Search

 
 
 

सऊदी में गोली लगने से गिरिडीह के मजदूर की मौत, चार माह बाद पहुंचा शव

मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड निवासी विजय कुमार महतो के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 15 अक्टूबर 2025 को सऊदी पुलिस व स्थानीय गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में विजय कुमार महतो क्रॉस फायरिंग का शिकार हो गए थे.
 

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का शव लेने से इनकार


Giridih : काम के लिए सऊदी अरब गए झारखंड के गिरिडीह निवासी मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई. करीब चार महीने बाद उसका शव रांची लाया गया, लेकिन मुआवजे व स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया. इसको लेकर गिरिडीह में आक्रोश देखा जा रहा है.


मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड निवासी विजय कुमार महतो के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 15 अक्टूबर 2025 को सऊदी पुलिस व स्थानीय गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में विजय कुमार महतो क्रॉस फायरिंग का शिकार हो गए थे. 24 अक्टूबर को परिवार को उनकी मौत की सूचना मिली थी. लंबी प्रक्रिया के बाद 15 फरवरी को शव रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया.


हालांकि, रांची पहुंचने के बाद परिजनों ने यह कहते हुए शव लेने से इनकार कर दिया कि जब तक कंपनी या संबंधित पक्ष की ओर से स्पष्ट और उचित मुआवजे का आश्वासन नहीं मिलता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. फिलहाल शव को रांची स्थित मॉर्चरी में रखा गया है.


झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की ओर से बताया गया है कि मामला सऊदी की अदालत में लंबित है. अंतिम मुआवजा अदालत के फैसले के बाद ही तय होगा. राज्य सरकार ने नियमों के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र जमा होने पर 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है. स्थानीय प्रशासन व प्रवासी नियंत्रण कक्ष के अधिकारी परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही