Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह  https://www.jagran.com/jharkhand/giridih-outrage-over-hazaribagh-road-railway-station-20714991.html">

style="color: #ff0000;">(Giridih)
- धनबाद रेल मंडल में बेहतर राजस्व देने वाला हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन उपेक्षित है. अंग्रेजों के जमाने के इस स्टेशन में यात्री सुविधाओं का अभाव है. यात्रियों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. यात्री शेड वर्षों पूर्व जर्जर हो चुका है. अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई. महिला प्रतीक्षालय नहीं है, जिससे महिलाओं को परेशानी होती है. पेयजल के नाम पर नल तो है, लेकिन पानी नहीं रहता. रेल यात्री चापाकल से प्यास बुझाते हैं. रेलवे">https://www.livehindustan.com/jharkhand/gridih/story-problems-in-hazaribagh-road-railway-station-troubled-the-passengers-6492220.html">रेलवे

स्टेशन पर प्लेटफार्म की भी कमी है. जिस कारण तेज धूप और बारिश में यात्रियों को परेशानी होती है. यह स्टेशन धनबाद-गया रेल खंड पर स्थित है. इस स्टेशन से रेलवे को राजस्व की भी प्राप्ति होती है. इसके बाद भी इस स्टेशन को रेलवे ने बदहाल रखा है. इस स्टेशन में हावड़ा-जोधपुर, हावड़ा-बीकानेर, अजमेर-सियालदह, शिप्रा एक्सप्रेस, जलियावालाबाग एक्सप्रेस, पारसनाथ एक्सप्रेस समेत धनबाद-गया रेल खंड पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनें रुकती है. स्टेशन में 24 घंटे आरक्षण काउंटर की भी सुविधा है. सरिया के आजसू नेता अनूप पांडेय ने बताया कि इस स्टेशन में यात्री सुविधाएं बहाल करने को लेकर रेलवे गंभीर नहीं है. उन्होंने यात्री सुविधा जल्द से जल्द बहाल करने की मांग रेलवे से की है. यात्री सुविधाएं बहाल करने को लेकर आजसू कार्यकर्ता कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=314427&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राजीव गांधी ने देश को नई ऊंचाई दी- जिलाध्यक्ष [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही