Search

 
 
 

गिरिडीह : बर्णवाल सेवा समिति के अध्यक्ष चुने गए लखनलाल

 
Giridih :  बर्णवाल सेवा सदन में 15 सितंबर की देर रात बर्णवाल सेवा समिति का द्विवार्षिक चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. चुनाव मतदान के आधार पर किया गया. शहरी क्षेत्र के बर्णवाल समाज ने मतदान में हिस्सा लिया. चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया. चुनाव पदाधिकारी इंद्रजीत लाल व सीताराम बर्णवाल थे. चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार बर्णवाल थे. चुनाव परिणाम इस प्रकार रहा- लखनलाल बर्णवाल अध्यक्ष, राजेन्द्र लाल बर्णवाल सचिव और संजय कुमार बर्णवाल कोषाध्यक्ष. नए अध्यक्ष लखन लाल बर्णवाल ने कहा कि समिति के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा. सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जाएगा. मौके पर समिति के सुबोध बर्णवाल, प्रवीण बर्णवाल, विनय बर्णवाल, राकेश रंजन, अशोक बर्णवाल, रंजीत बर्णवाल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=420855&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 1932 के खतियान को कैबिनेट में स्वीकृति मिलने पर कांग्रेस ने निकाला जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही