Search

गिरिडीह : लालचंद महतो का पार्थिव शरीर डुमरी पहुंचा, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Dumri (Giridih) : झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार को रांची से डुमरी पहुंचा. फूलों से सजे वाहन पर दिवंगत लालचंद महतो के साथ उनके परिजन, शुभचिंतक और मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो राजू आए थे. पार्थिव शरीर कुछ देर के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में रखा गया, जहां अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व समाजसेवियों ने लालचंद महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद शव को पैतृक आवास ले जाया गया. ज्ञात हो कि पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 72 वर्ष की उम्र में गुरुवार की देर रात रांची में निधन हो गया. वे अपने फ्लैट के बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे. उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रांची में वह लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट में रहते थे. उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, राजकुमार पांडेय, बरकत अली, कैलाश चौधरी, डेगनारायण महतो, प्रदीप साहू, कामाख्या गिरि, त्रिभुवन दयाल, डुमरचंद महतो, बैजनाथ महतो, राजकमल महतो,  निर्मल महतो, अधिवक्ता अशोक कुमार जैन, छत्रधारी महतो, जागेश्वर यादव, लालमणि साव, जगरनाथ ठाकुर, छक्कन महतो, यशोदा देवी, शंभुनाथ महतो, रामाकांत गोविन्द, नीलकंठ महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-senior-advocate-janardan-mukherjee-passes-away-condolence//">बोकारो

: वरीय अधिवक्ता जनार्दन मुखर्जी का निधन, शोक 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp