Search

 
 
 

गिरिडीह : ललिता देवी लगातार तीसरी बार गावां प्रखंड प्रमुख बनीं

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- ललिता देवी गावां प्रखंड प्रमुख लगातार तीसरी बार बनीं हैं. जीत की हैट्रिक लगाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाईयां दी है. ललिता देवी भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव की पत्नी है. इससे पूर्व वे वर्ष 2010 और 2015 में गावां प्रखंड प्रमुख बनी थीं. राजकुमार यादव इसी प्रखंड के निवासी हैं. इस वजह से प्रखंड क्षेत्र में उनका मजबूत जनाधार है. पति के मजबूत जनाधार का लाभ ललिता देवी को हमेशा मिलता रहा है. जीत से गद्गद ललिता देवी ने कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी. प्रखंड क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है. विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा. सरकारी कामकाज में बिचौलियावाद और भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा. खोरीमहुआ के एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय सभागार में चुनावी प्रकिया पूरी की. विजयी होने पर उनके नाम की घोषणा कर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335598&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीरटांड़ के जंगलों में घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही