Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गांडेय में गैरमजरूआ जमीन पर भू माफिया कर रहे कब्जा

Advertisement
Advertisement

बुधुडीह के मुखिया ने सीओ से की शिकायत, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के बुधुडीह में गैरमजरुआ जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है. जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान भी बनाया जा रहा. बुधुडीह के मुखिया नवीन वर्मा ने 28 जुलाई शुक्रवार को बताया कि गांडेय अंचल के हल्का संख्या 5 (बुधुडीह) में खाता नंबर 26 प्लॉट नंबर 2 रकबा 4 एकड़ 76 डिसमिल जमीन सर्वे खतियान के रजिस्टर 2 में जंगल दर्ज है. उन्होंने 20 जुलाई को अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक अंचलाधिकारी की तरफ से जांच नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले में गिरिडीह उपयुक्त को आवेदन देकर जमीन को भू-माफिया से मुक्त कराने की मांग की जाएगी. इधर, जमीन पर निर्माण करा रहे संदीप वर्मा ने कहा कि यह जमीन उनके परदादा भैरो महतो के नाम से खतियान में दर्ज है, जिसका खाता नंबर 26, प्लॉट नंबर 02 है. कुल रकब 2 एकड़ 44 डिसमिल है. परदादा की जमीन पर ही मकान बनाया जा रहा है.

जांच चल रही है, दोषियों पर होगी कार्रवाई : सीओ

इस संबंध में गांडेय के सीओ सफी आलम ने कहा कि बुधुडीह पंचायत के मुखिया ने जमीन से संबंधित आवेदन दिया है. मामले की जांच जिला अभिलेख में चल रही है. रिपोट आते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-ml-pays-tribute-to-founder-charu-mazumdar-on-martyrdom-day/">गिरिडीह

: भाकपा माले ने संस्थापक चारू मजूमदार को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही