Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

जिले की बगोदर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी की ओर से जीटी रोड के रास्ते एक पिकअप वैन में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बगोदर की ओर लाई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Giridih: जिले की बगोदर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी की ओर से जीटी रोड के रास्ते एक पिकअप वैन में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बगोदर की ओर लाई जा रही है. 

 

सूचना के आधार पर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जीटी रोड स्थित महुरी ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रही पिकअप वैन (BR 01GE 7074) को रोकने का प्रयास किया गया.

 

पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस के पीछा किए जाने पर कुछ दूरी पर संतरूपी जंगल के पास वैन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मौके पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शराब तस्करों की पहचान में जुटी है. साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही