Search

गिरिडीह : जमुआ में भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त, पुलिस ने भट्ठी ध्वस्त की

Jamua (Giridih) : लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर गिरिडीह जिला प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में बुधवार की अहले सुबह एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के बाघमरा गांव में छापामारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब व शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की. शराब भट्ठी का संचालक विदेश साव उर्फ दुर्गा साव भागने में सफल रहा. पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त करते हुए वहां से बरामद 20 लीटर महुआ शराब व 1450 किलो जावा महुआ समेत अन्य सामग्री को नष्ट कर दिया. वहीं, भट्ठी संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी मणिकांत कुमार के नेतृत्व में हुई छापामारी पुलिस  अधिकारी हरेंद्र सिंह, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी महेंद्र देवगन सहित अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//