Search

 
 
 

गिरिडीह : सड़क हादसे में मृत सिख श्रद्धालुओं के लिए अंतिम अरदास संपन्न

 
Giridih : बीते 17 सितंबर को गिरिडीह से रांची जाने के दौरान हजारीबाग जिले के टाटी झरिया के पास हुए सड़क हादसे में मृत आठ सिख श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए 23 सितंबर को गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निकट स्थित प्रधान गुरुद्वारा में अंतिम अरदास का आयोजन किया गया. अंतिम अरदास में दिवंगत कमलजीत कौर, गुरुद्वारा के सेवादार सुरजीत सिंह, जगजीत कौर, रविन्द्र कौर, भूपेंद्र सिंह, रविन्द्र कौर, हरमीत सिंह शिवा और अमृत पाल की तस्वीरें रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल से भारी संख्या में सिख श्रद्धालु यहां पहुंचे थे. धनबाद से माता गुजरी रागी का जत्था गुरुद्वारा पहुंचा था. इस जत्थे ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास किया. कार्यक्रम में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, भाजपा नेता संदीप डंगायच, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सेवक डॉ.गुणवंत सिंह मोंगिया, पूर्व प्रधान डॉ.अमरजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, अजित सिंह चावला, ऋषि सलूजा, हरमिंदर सिंह बग्गा, गुरवेज सिंह कालरा आदि ने दिवंगतों को अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया. यह">https://lagatar.in/giridih-sanitation-system-in-the-city-deteriorated-due-to-the-strike-of-corporation-workers/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था खस्ताहाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही