Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : होटल मालिक पर हंसना नौकर को महंगा पड़ा, जमकर पिटाई

Advertisement
Advertisement

नशे में धुत होटल संचालक के बाइक से गिरने पर नौकर को हंसी आ गई  

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में नशे में धुत होटल संचालक ने हंसने पर अपने नौकर की डंडे से जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल नौकर का धनबाद के अस्पताल में इलाज कराया गया. घटना 28 जुलाई शुक्रवार देर रात की है. बताया गया कि उक्त किशोर के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है. इसी मजबूरी में वह पढ़ाई छोड़ कर गुमगी स्थित फास्ट फूड होटल में पिछले दो माह से नौकर का काम कर रहा था. शुक्रवार की रात होटल बन्द कर किशोर अपने मालिक के साथ बाइक से गुमगी स्थित अपने डेरे पर सोने जा रहा था. होटल मालिक शराब के नशे में था और रास्ते में अचानक बाइक से गिर गया. इस पर पीछे बैठे नौकर को हंसी आ गई. यही बात होटल मालिक को नागवार गुजरी और उसने नौकर की डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया. वह किसी तरह से भागकर गुमगी पहुंचा. किशोर की पिटाई कर भाग रहे होटल मालिक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बाइक भी जब्त कर ली. शनिवार की सुबह घायल किशोर को परिजनों ने धनबाद ले जाकर इलाज कराया. होटल संचालक फरार है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/muharram-celebrated-peacefully-in-dhanbad-and-jharia-taziya-procession-from-various-places/">धनबाद

और झरिया में शांतिपूर्ण तरीके से मना मुहर्रम, विभिन्न जगहों से निकला ताजिया जुलूस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही