Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर : बाबूलाल

 
Giridih : गिरिडीह : (Giridih) -  भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं. 24 जुलाई को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति है. जब पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की बिसात क्या है? जमशेदपुर में महिला एसआई की मौत पर दुख जताते हुए बाबूलाल ने कहा कि थाना प्रभारी को पता था कि अपराधी बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे हैं. ऐसी स्थिति में महिला एसआई को बगैर पर्याप्त पुलिस जवानों के भेजने का क्या औचित्य था? कांग्रेसी विधायकों के भाजपा के संपर्क में रहने के सवालों पर बाबूलाल ने कहा कि कौन किसके संपर्क में है, उन्हें नहीं पता? इतना जरूर कहूंगा कि मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है. हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए के ढ़ाई वर्ष के शासनकाल का लेखा-जोखा सामने है. प्रदेश में विकास कार्य नहीं हुआ है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, संदीप दंगायच, दिलीप वर्मा समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367104&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नक्सलियों की पोस्टरबाज़ी से दहशत, पुलिस व सीआरपीएफ अलर्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही