Search

गिरिडीह : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक के खिलाफ वकीलों की हड़ताल जारी

Giridih : स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर संशोधित कोर्ट फीस विधेयक के विरोध में गिरिडीह अधिवक्ता संघ का हड़ताल 12 जनवरी को छठे दिन भी जारी रहा. संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई होगी. मांगें नहीं माने जाने पर हड़ताल जारी रखा जाएगा. हड़ताल से सभी को नुकसान है, फिर भी हक और अधिकार के लिए यह किया जाना जरूरी है. संघ के महासचिव श्रीकांत ने कहा कि स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी. हड़ताल के बावजूद अधिवक्ता न्यायालय आते हैं तथा संघ कार्यालय में कुछ समय बैठकर वापस लौट जाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=524514&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp