Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बाइक चोर गिरोह के सरगना गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Giridih : गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना दीपक शर्मा उर्फ कारु को गिरफ्तार किया है. दूसरा सरगना शहर के धरियाडीह निवासी गुडला उर्फ रमेश दास फरार है. गिरफ्तार सरगना दीपक शर्मा के निशानदेही पर पुलिस 28 मई को चोरी की तीन बाइक गुडला के घर से जब्त की. नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि दीपक शर्मा की गिरफ्तारी शहर के महादेव तालाब रोड में झगरी जाने वाले रास्ते से हुई. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दीपक शर्मा ने कई राज उगले हैं. दीपक शर्मा से पूछताछ के आधार पर पुलिस सरगना से जुड़े और भी कई सदस्यों के ठिकाने पर छापेमारी के प्रयास में है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बाइक चोर गिरोह के और कई सदस्यों को दबोचा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650763&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुन कहा इससे मिलती है प्रेरणा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही