Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कार्यशाला में दी गई रिसर्च के विभिन्न आयामों की सीख

Advertisement
Advertisement

रिसर्च मेथड्स एंड एस्टेब्लिशमेंट ऑफ रिसर्च सेल विषय पर सेमिनार सह कार्यशाला आयोजित

Dumri(Giridih): झारखंड कॉलेज डुमरी के सभागार में 25 सितंबर को आईक्यूएसी विभाग की ओर से रिसर्च मेथड्स एंड एस्टेब्लिशमेंट ऑफ रिसर्च सेल विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें रिसोर्स पर्सन के रुप में डॉ प्रियनाथ पटाया रिसर्च एडवाइजर एंड मेंबर ऑफ स्टेट एकेडमिक काउंसिल ओड़िशा व दिलीप मंगराज डायरेक्टर विशाल टेक्नोलॉजी ओडिशा मौजूद थे. डॉ पटाया ने विस्तार से रिसर्च के विषय, विधि प्रोजेक्ट, फंडिंग के बारे में बताया. उन्होने कहा की यूजीसी द्वारा सभी कॉलेज को अब रिसर्च सेल गठन करना है. एनईपी के तहत अब स्नातक के बच्चों को भी रिसर्च के लिए प्रेरित करना है. बताया कि अपने निकट के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन यदि ठीक से नहीं हो रहा हो तो आप उस पर रिसर्च कर सरकार को डाटा उपलब्ध कराकर सहयोग कर सकते हैं. इससे सरकार आपको फंड उपलब्ध कर आपसे कार्य करवा सकती है.

रिसर्च वर्क को दी जाएगी प्राथमिकता

रिसोर्स पर्सन दिलीप मंगराज ने बताया कि अब नैक एक्रीडिशन में रिसर्च वर्क के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कॉलेज की ओर से किए जा रहे ऐसे प्रयास की सराहना की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोरैया मुखिया राजकुमार महतो व विशिष्ट अतिथि राजकुमार पांडेय थे. संचालन आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ सुजीत कुमार माथुर ने किया. कार्यक्रम को कॉलेज प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार सिन्हा, रिसर्च सेल की कॉलेज कॉर्डिनेटर डॉ अमिता मिश्रा ने भी संबोधित किया. इस दौरान रूसा कॉर्डिनेटर डॉ मुनिलाल ठाकुर, घनश्याम यादव, डॉ बीएन प्रसाद, प्रो मनोज सिंह, प्रो टी नायक, प्रो रविन्द्र सिंह, प्रो शंकर ठाकुर, प्रो उमाशंकर राय, कैलाश चौधरी, रवि कुमार सिन्हा, रामेश्वर महतो, राजेन्द्र कुमार, निरंजना गुप्ता, चंद्रशेखर प्रसाद, मिथिलेश बनवार, मृदु मालती, दामोदर दास आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-three-youths-injured-in-direct-collision-between-bike-and-car/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : बाइक व कार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही