Giridih : 24 जनवरी को गांवा प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष वीणा मिश्रा, प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम, बीडीओ महेंद्र रविदास, स्थाई लोक अदालत के सदस्य सत्येंद्र नारायण सिंह, पैनल अधिवक्ता गीतेश चंद्रा व गौरव कुमार गर्वित समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में आम लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. बीडीओ महेंद्र रविदास ने केंद्र व राज्य द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, कामेश्वर कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, देवेन्द्र कुमार दास, नरेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=535919&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : केंद्रीय कारा में बंद इनामी नक्सली की तबीयत खराब, सदर अस्पताल में इलाज [wpse_comments_template]
गिरिडीह : गांवा प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment