Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चलो करें आवास पूरा अभियान की हुई शुरुआत

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त ने आवासों को पूर्ण कराने में जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

Giridih : जिला डीआरडीए सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा  ने 15 सितंबर को "चलो करें आवास पूरा" अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 15 सितंबर  से 10 अक्टूबर तक सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा. जिला स्तर पर अभियान के आरंभ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख आदि जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर अभियान के लक्ष्य से सभी को अवगत कराया गया. इस दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी. उन्होंने अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित करने की आग्रह किया, ताकि आवास तय समय में बन सकें. इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर सभी अपूर्ण आवास के लाभुकों के साथ प्रत्येक बृहस्पतिवार को लाभुक दिवस अनिवार्य रूप से मनाए साथ ही प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन जिला को भेजें. यह">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-bombed-in-rajmahal-in-broad-daylight-5-including-subesh-mandal-injured/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही