Search

 
 
 

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ़ एलिट ने 100 महिलाओं को बांटा छाता

 
Giridih :  लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट की ओर से वन डिस्ट्रिक वन एक्टिविटी के तहत 13 अगस्त को सुभाष पब्लिक स्कूल में मोहिलीचुआं क्षेत्र की 100 से अधिक गरीब महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया. क्लब के अध्यक्ष धर्म प्रकाश ने कहा कि जिन महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया, वे सभी घरों में झाड़ू-पोछा व बर्तन धोने का काम करती है. उन्हें काम के लिए घर से बारिश व धूप में निकलना पड़ता है. यह छाता उनके लिए काफी उपयोगी होगा. उन्होंने कहा कि कल्ब की ओर से पूरे सप्ताह भर गरीब महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम में क्लब के निदेशक संजय कुमार सिंह, सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष मसरूर आलम सिद्दीकी, निदेशक डॉ ज्ञान प्रकाश, अरुण कुमार साहू, विकास गुप्ता, दशरथ प्रसाद, राहुल बर्मन, अमरनाथ मंडल, गौतम सागर, राहुल प्रसाद, सोमेश कुमार साह, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-group-of-society-leaves-for-hazaribagh-to-participate-in-brahmin-conference/">

 बेरमो : ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने समाज समाज का जत्था हजारीबाग रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही