Search

 
 
 

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ एलिट ने किया पौधरोपण

 
उपायुक्त ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Giridih : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की ओर से स्थानीय समाहरणालय में 27 जून को पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त‌ नमन प्रिय लकड़ा ने पौधरोपण कर किया. क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि पूरा विश्व पर्यावरण असंतुलन से जूझ रहा है. प्रत्येक वर्ष विश्व के तापमान में वृद्धि हो रही है. पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल ने तय किया है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाय. लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण पर हमारा फोकस है ताकि हमसब अनावृष्टि- अतिवृष्टि से प्रभावित ना हो। दशरथ प्रसाद ने कहा कि आज क्लब की ओर से 50 से अधिक पेड़ लगाए गए. यह कार्यक्रम जारी रहेगा. कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष धर्म प्रकाश, राहुल कुमार, संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार साव, सुनील कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ दीपक कुमार, उदय भदानी, विकास गुप्ता, अमरनाथ मंडल, सुदीप गुप्ता, राहुल प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=681270&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : देवघर श्रावणी मेला में गिरिडीह के 9 चिकित्सकों की लगी ड्यूटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही