Search

 
 
 

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह की नई कमेटी गठित

 
Giridih : 21 अगस्त की रात  सिरसिया स्थित सेलेब्रेशन हॉल में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह (एलिट) की नई कमेटी गठित हुई. नई कमेटी में धर्म प्रकाश को अध्यक्ष मनोनीत किए गए. दशरथ प्रसाद सचिव और राहुल कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए. संजय कुमार सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश, परमजीत सिंह छाबड़ा और अरुण कुमार निदेशक मनोनीत किए गए. डॉ. अरविंद कुमार और कृष्ण कुमार साहू का मनोनयन उपाध्यक्ष के पद पर किया गया. समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि विवेक चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य मानव सेवा करना है. समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की. नए अध्यक्ष धर्म प्रकाश ने कहा कि अपनी जिम्मेवारी बखूबी निर्वहन करूंगा तथा क्लब को मानव सेवा में और आगे ले जाऊंगा. मौके पर राहुल वर्मा, विकास कुमार गुप्ता, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. रईस अंसारी, डॉ. कुलदीप नारायण समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=395311&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही