Search

 
 
 

Giridih : पर्यावरण रक्षा के लिए लायंस क्लब ने किया पौधरोपण

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- लायंस क्लब गिरिडीह की ओर से कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में पौधरोपण 4 जुलाई को किया गया. मौके पर लायंस क्लब के जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश ने कहा कि लायंस क्लब नए सत्र की शुरूआत पौधरोपण से किया है. पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों से भी पौधरोपण की अपील की है. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है. प्रत्येक वर्ष तापमान बढ़ता ही जा रहा है. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है. क्लब के सचिव दशरथ प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में पौधरोपण की गति तेज किया जाएगा. यह क्लब प्रत्येक वर्ष शहरी क्षेत्र में 500 पौधे लगाएगा. मौके पर राजेश कुमार, संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, कृष्णा कुमार साहू, राजीव कुमार, डॉ. कुलदीप नारायण, डॉ. सुमन कुमार, विकास गुप्ता, रंजीत कुमार, अमरनाथ मंडल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348054&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : समाज में मानवता का संदेश दे रहा नाट्य संग्रह अधूरा आदमी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही