Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: एजेंसी के खिलाफ शराब विक्रेताओं ने किया हंगामा

Giridih: शराब विक्रेताओं ने उत्पाद अधीक्षक कार्यालय के समक्ष 27 अप्रैल को हंगामा करते हुए एजेंसी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया. राज्य में सरकार चिन्हित एजेंसी से ही शराब बेचने का कार्य लिया जाता है. जेएमडी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी के मनमाने रवैये के खिलाफ शराब विक्रेताओं ने गुस्सा निकाला. शराब बेचने वाले कर्मियों पर सिक्योरिटी के रूप में तीस हजार रूपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है. जमा नहीं करने पर काम से हटाने की धमकी दी जा रही है. शराब विक्रेता पूरन यादव ने कहा कि पिछले 4 माह से दुकान के कर्मियों का मानदेय बाकी है. मानदेय भुगतान करने के बजाय एजेंसी कर्मियों का शोषण कर रही है. इसके खिलाफ सभी कर्मी एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मौके पर धर्मेंद्र यादव आदि कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621146&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न, राजनीति व प्रशासन में भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही