Search

 
 
 

गिरिडीह : भोजपुरी गायिका देवी श्रीवास्तव की भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

 
Giridih : जमुआ प्रखंड के सार्वजनिक देवी मंडप मिर्जागंज बदडीहा परिसर में विजयादशमी की रात टाफकॉन कंपनी की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया. भोजपुरी गायिका देवी श्रीवास्तव की भक्ति गीतों पर श्रोता झूम उठे. कॉमेडियन लखन शर्मा ने श्रोताओं को हंसाकर लोटपोट कर दिया. बारिश के बीच भी श्रोता डटे रहे. परिसर श्रोताओं से खचाखच भरा था. गायिका ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत की. झारखंड को सुंदर राज्य बताते हुए यहां के लोगों की तारीफ की. बारिश के बीच श्रोताओं के डटे रहने पर उन्होंने तारीफ की. टाफकॉन कंपनी निदेशक मोहन लाल साव, सुमित्रा देवी, राज कुमार साव, सूरज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जागरण का उद्घाटन किया. मौके पर खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह, एसडीपीओ मुकेश महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष रंजन साहा, सुनील कुमार वर्मा, सचिव सदानंद प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साव, मीडिया प्रभारी विजय चौरसिया, रवि राजा समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=437937&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नवरात्र हर्षोल्लास से संपन्न, पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही