Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मायका उद्योग के पूर्णोद्धार की मांग लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की

Giridih : लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मायका उद्योग के पूर्णोद्धार की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि गिरिडीह व कोडरमा जिले का प्रमुख व्यवसाय मायका उद्योग है. इस व्यवसाय को कानूनी दर्जा नहीं मिलने से यह व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. व्यवसायी धीरे-धीरे राजस्थान व अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं. गिरिडीह जिले से सर्वाधिक मजदूर पलायन कर रहे हैं. राज्य सरकार मायका उद्योग के पूर्णोद्धार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करे. पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पूर्व में इस दिशा में जनप्रतिनिधि प्रयास कर चुके हैं. सामूहिक प्रयास से ही इस उद्योग का पूर्णोद्धार होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                    [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही