Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भी कांग्रेस कार्यालय में लटका रहा ताला

Giridih: स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने जमीन पर ही नहीं लोगों के दिलों पर भी राज किया. उन्होंने बीसवीं सदी में 21वीं सदी का स्वप्न देखा था. पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह कार्यकर्ताओं के दिलों पर भी राज नहीं कर पा रहें हैं. कई गुटों में बंटी कांग्रेस के लिए 21 मई का दिन महत्वपूर्ण होता है. संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी के दल के जिलाध्यक्ष का अपने कई सहयोगियों से  ही संवाद नहीं है. यही कारण है कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में ताला लटका रहा. पुण्यतिथि की कोई सुगबुगाहट भी नहीं थी. पार्टी की कमान तो बदली पर व्यवस्था अब भी वही है. कट्टर विरोधी रहते हुए भी पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह व डॉ सरफराज अहमद पार्टी कार्यक्रमों में साथ दिखते थे. पर विरासत संभाल रहे वर्तमान जिलाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलने में विश्वास नहीं करते. इस मामले में जिलाध्यक्ष ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643308&action=edit">यह

भी पढ़ें:बगोदर : जंगली सुअरों के शिकार में प्रयुक्त सुतली बम विस्फोट में महिला घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही