Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्य में लूट-भ्रष्टाचार चरम पर- बाबूलाल

 
Tisri (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के सरकारी विभागों में लूट व भ्रष्टाचार चरम पर है. ईडी की छापेमारी में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर से बरामद 35 करोड़ रुपए इसका प्रमाण है. ये पैसे भ्रष्टाचार की उपज हैं. बाबूलाल शनिवार को तिसरी के कोदाईबांक स्थित स्टेडियम में प्रत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. कहा कि राज्य में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तभी से लूट और भ्रष्टाचार शुरू हुआ है. इस सरकार में कोयला, बालू, पत्थर और जमीन की जमकर लूट हुई. भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया कि सरकारी दफ्तरों में बगैर चढ़ावे के कोई कार्य नहीं होता. ईडी की छापेमारी में बालू, पत्थर, कोयला, जमीन, मनरेगा, टेंडर आदि से लूटे गए पैसे बरामद हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले राज्य की पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के यहां छापेमारी में 20 करोड़ रुपए से अधिक नोटों का पहाड़ मिला था और आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहां भारी-भरकम रकम जब्त हुई है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कभी शिष्टाचार नहीं हो सकता. लेकिन आम जनता के पास दूसरा कोई उपाय नहीं है. काम नहीं होने पर लोगों को लाचारी में पैसे देने पड़ते हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-state-congress-president-did-public-relations-in-favor-of-mla-candidate-vinod-singh/">गिरिडीह

: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में किया जनसंपर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही