Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बस यात्री को नशा खिलाकर लाखों के जेवरात व नगदी की लूट

शादी का जेवरात खरीदकर विजय रथ से लौट रहा था तिसरी निवासी
Tisri (Giridih) : रांची से देवघर जाने वाली विजय रथ बस में यात्रा के दौरान अपराधियों ने तिसरी प्रखंड निवासी बसंत सिन्हा को नशा खिलाकर हजारों रुपए नकद सहित मोबाइल व लाखों के जेवरात लूट लिए. यह घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है. बसंत सिन्हा अपने पुत्र के विवाह के लिए सूरत से जेवरात खरीदकर वापस घर लौट रहे थे. गुरुवार की शाम वे रांची से विजय रथ बस से तीसरी आ रहे थे कि रास्ते में बस में यात्री के रुप में सवार अपराधियों ने उन्हें नशा खिला कर बेहोश कर दिया और उनके पास के जेवरात, कपड़ों से भरा बैग, मोबाइल, एटीम कार्ड सहित हजारों रुपय की नकदी लूट लिए. बस वालों ने उन्हें रात के 2 बजे जमुआ के टीकामगहा स्थित पेट्रोल पंप पर बेहोशी की हालत में उतार दिया, जहां वे सुबह तक उसी स्थिति में पड़े रहे. होश आने के बाद उन्होंने अपने घर फोन करवाकर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उनके परिजन पहुंचे और उन्हें तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671526&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : सरकारी निर्देश को ठेंगा दिखाते खुले मिले निजी स्कूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही