Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चंद्रयान में अवतरित हुए भगवान गणपति

Advertisement
Advertisement

गणेश पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़   

Giridih : गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. इस मौके पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में कई जगह भव्य पंडाल बनाए गए हैं. टावर चौक स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में केंद्रीय गणेश पूजा समिति की ओर से भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. इधर, शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ की ओर से बनाए गए पंडाल की आकृति को इसरो के मिशन चंद्रयान थ्री का स्वरूप दिया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पंडाल में भगवान गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है. वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान गणेश की पूजा धूमधाम से की जा रही है. इस दौरान स्थापित प्रतिमा के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही