Search

 
 
 

गिरिडीह : स्टील प्लांट के लेडल बॉल में तेज़ आवाज़ के विस्फ़ोट, चार मजदूर झुलसे

 
Giridih : गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र अजीडीह जामबाद गांव के समीप स्थित शिवम ग्रुप के सत्यम स्टील फैक्ट्री में सोमवार17 अप्रैल की सुबह 10 बजे के आसपास तेज़ आवाज़ के साथ ब्लास्ट हुआ और आग की लपटें धधकने लगी. घटना के दौरान काम कर रहे चार मजदूर इसी लेडल के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. फौरन सभी घायल मजदूरों को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया. जहां सभी का इलाज़ चल रहा है. घटना की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. घायलों में उदनाबाद निवासी उमेश भारती, श्रीरामपुर निवासी छोटू यादव और अनिल गुप्ता और बिहार के बबलू यादव शामिल है. [caption id="attachment_610862" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/AAG-HOSPITAL-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> जांच के लिए अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी[/caption] घटना की सूचना एसडीपीओ अनिल सिंह व थाना प्रभारी कमलेश पासवान को दी गई. जिसके बाद जांच के लिए एसआई विकास पासवान को भेजा गया. एसआई विकास पासवान ने इलाज करा रहे मजदूरों से जानकारी ली तो दूसरी ओर फैक्ट्री जाकर भी घटनास्थल का मुआयना कर घटना का ब्योरा लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-jmm-leader-farid-rizvi-passed-away-mla-did-the-last-darshan-of-the-body/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जेएमएम नेता फरीद रिजवी का निधन, विधायक ने पार्थिव शरीर का किया अंतिम दर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही