Search

 
 
 

गिरिडीह : मौत से पहले रातभर रेलवे ब्रिज के नीचे रुके थे प्रेमी-प्रेमिका

 
रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव की नहीं हुई पहचान
Saria (Giridih) : धनबाद रेलखंड अंतर्गत चिचाकी रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर युवक व युवती का सर कटा शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई है. स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपीएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई लेकिन घण्टों बाद भी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर गोमो भेज दिया. उक्त लोगों की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस टीम इस विषय में कुछ नहीं कह पा रही है. हांलाकि पुलिस को मृत युवक के पॉकेट से लाल कलर का टॉर्च और सिंदूर का डब्बा मिला है. इधर, एक प्रत्यक्षदर्शी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि युवक-युवती दोनों पिछले 2 दिनों से चिचाकी में ही घूमते दिखे थे. घटना के पहले की रात दोनों ने स्टेशन ब्रिज के नीचे ही बिताई थी, जबकि सुबह दोनों की लाश रेल पटरी पर मिली. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709138&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही