Search

 
 
 

गिरिडीह : शीतलपुर में धूमधाम से मां मनसा पूजा संपन्न

 
Giridih : सदर प्रखंड के शीतलपुर गांव में 7 सितंबर को धूमधाम से मां मनसा की पूजा संपन्न हुई. पूजा का आयोजन सिरसिया पंचायत की पूर्व मुखिया फूल देवी के आवास पर किया गया. तीन दिवसीय इस पूजा की शुरुआत 5 सितंबर को नहाय-खाय से शुरू हुई. 6 सितंबर को खरना पूजा की गई. उसरी नदी से जल भरकर पूजा-अर्चना की गई. भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए. 7 सितंबर की सुबह बकरे की बलि दी गई. पूजा-अर्चना के बाद कलश का विसर्जन किया गया. पूजा के आयोजक महेंद्र दासहरि ने बताया कि 27 वर्षों से मां मनसा की पूजा करते आ रहा हूं. मां मेरे परिवार की मनोकामना पूरी करती है. मां मनसा की प्रतिमा यहां स्थापित है. पूजा में शीतलपुर, पांडेडीह, मेग्जिनिया, बेरगी, जंगलपुर, सिहोडीह, सिरसिया सहित आसपास के गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. भंडारे के साथ पूजा का समापन किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413012&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह सदर अस्पताल में 5 जनरेटर व 2 सोलर सिस्टम, फिर भी टॉर्च की रोशनी में इलाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही