Search

 
 
 

गिरिडीह : भगवान को पालकी पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया

 

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत बढई टोला में गुरुवार को कार्तिक एकादशी का उद्यापन उत्सव मनाया गया. भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने भगवान को पालकी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया. पालकी यात्रा में शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए पिहरा, मानपुर आदि गावों का भ्रमण किया. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में पूजन भी किया गया. कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हवन व भंडारे के साथ किया जायेगा. मौके पर अयोध्या मिस्त्री, नन्हकु साव, धनुकी साव, पप्पू यादव, उप मुखिया राजेश गुप्ता, जयप्रकाश साव, शिला देवी, दिनेश विश्वकर्मा, टुन्नू मिस्त्री, त्रिवेणी साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-of-modern-school-chirkunda-had-a-lot-of-fun-on-childrens-day/">धनबाद

: मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा के बच्चों ने बाल दिवस पर खूब की मस्ती

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही