Search

 
 
 

गिरिडीह : मधुकट्टा घाटी की सड़क बदहाल, सैकड़ों ग्रामीणों ने की बैठक

 

ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से की जल्द सड़क बनवाने की मांग

Pirtand (Giridih) : खुखरा से तोपचांची जाने वाली मुख्य पथ मधुकट्टा घाटी के पास कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे आजिज लोगों ने तुईयो पंचायत अंतर्गत मधुकट्टा में 27 अगस्त को मुखिया रामसागर किस्कू की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में खुखरा से तोपचांची जाने वाली मुख्य पथ के मधुकट्टा घाटी के पास जर्जर सड़क के निर्माण की चर्चा की गई. बैठक में तुईयों व बदगवां पंचायत के दर्जनों गांव के लगभग 300 ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता अश्वासन देते है लेकिन चुनाव जितने के बाद विधायक-सांसद देखने भी नहीं आते हैं. यह पथ पर पैदल चलना भी नामुमकीन है, जबकि तुईयो, बदगावाँ, खुखरा, कुँडको, खरपोका आदि पंचायतों के लोगों का यह मुख्य रास्ता है.

प्रखंड व जिला मुख्यालय से कट गए हैं कई गांव

[caption id="attachment_741707" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Road-.-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बैठक करते ग्रामीण[/caption] सड़क की हालत खराब रहने के कारण लोगों का प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है. इसी रास्ते प्रतिदिन 500-600 मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में धनबाद जाते हैं. क्षेत्र में किसी की तबियत खराब होने पर बीमार को खाट पर टाँग कर 2 किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है. बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार व अधिकारियों से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस सड़‌क का नवनिर्माण कराएं. बैठक हरि प्रसाद महतो, मो० ताहिर हुसैन, कैंसर जमाल, मो. अब्दुल कलाम, सुनील हांसदा, सिताराम बेसरा, प्रदोष मंडल मुख्तार अंसारी, संजय महतो, सुचौर टेम्ब्रम, सुरेन्द्र सौरेन विपिन मंडल, समसुल अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-hemant-sarkar-engrossed-in-looting-the-states-mineral-wealth-laxman-swarnakar/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हेमंत सरकार राज्य की खनिज संपदा लूटने में मस्त- लक्ष्मण स्वर्णकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही