Search

गिरिडीह : विवादित जमीन की घेराबंदी करने पहुंचा माफिया, मुखिया पति की बाइक तोड़ी

बेंगाबाद के महुआर गांव की घटना, दहशत में लोग

Giridih : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव 20 अगस्त रविवार की सुबह एक भू माफिया अपने दर्जनों समर्थकों के साथ विवादित जमीन की घेराबंदी करने पहुंच गया. हॉकी स्टिक, बल्ला व धारदार हथियार से लैस भू-माफिया के समर्थन में युवक बाइक से पहुंचे और विवादित जमीन पर निर्माण कराने में जुट गए. सभी मारने-मरने के मूड में थे और जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहे थे. यह देख आसपास के घरों के लोग काफी सहमे हुए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी लोग निर्माण कार्य छोड़कर खिसक गए. हालांकि पुलिस के जाते ही वहां पुनः निर्माण कार्य शुरू हो गया. इसी बीच जमीन पर दावा कर रहा दूसरे पक्ष का का व्यक्ति वहां पहुंचा और बनाये जा रहे अस्थाई घर का एसबेस्टस उखाड़ दिया. इसी बीच महुआर पंचायत के मुखिया पति महेंद्र चौधरी बाइक से पहुंचे. उन्हें देखते ही माफिया समर्थक आग बबूला हो गए और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुखिया पति को मारने दौड़े. मौका देख मुखिया पति जान बचाकर खिसक गए जबकि माफिया समर्थकों ने उसकी बाइक को हॉकी स्टिक से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. माहौल खराब होता देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पर बेंगाबाद थाना को दी. थाना प्रभारी शशि सिंह दलबल के साथ महुआर पहुंचे और अवैध निर्माण करा रहे माफिया और उसके समर्थकों को खदेड़ दिया. कुछ लोगों को पकड़कर थाना ले गए. माफिया समर्थक जिस बाइक से आए थे, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है. गांव में तनाव का माहौल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-initiative-of-dc-remki-is-ready-to-handle-the-cleanliness-of-the-city/">धनबाद

: डीसी की पहल पर रेमकी शहर की सफाई व्यवस्था संभालने को हुई तैयार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//