Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : धैर्य और संयम बनाए रखें झामुमो कार्यकर्ता- संजय सिंह   समेत 3 खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से बदले हुए राजनीतिक हालात में धेर्य और संयम से काम लेने की अपील की. कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश गांव-गांव, घर-घर पहुचाएं. लोगों को बताएं कि किस तरह झारखंड में चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को षड्यंत्र के तहत हटाया गया. जब आदिवासी मुख्यमंत्री केंद्र की मोदी सरकार के आगे नहीं झुका, तो उसे हटाने के लिए ईडी का सहारा लिया गया. उन्होंने सवाल किया कि क्या ईडी ने कभी असम के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंता विश्व शर्मा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछताछ की है. इन सभी पर पहल बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा कि झामुमो आंदोलन से उपजी हुई माटी की पार्टी है. हेमंत सोरेन झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन का बेटा है, जिसने संघर्ष को बचपन से देखा और समझा है. संघर्ष को जिया है. जिन्होंने कभी भी केंद्र की मोदी सरकार के आगे नहीं झुका. पार्टी को हेमंत सोरेन पर गर्व है. बैठक में पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

इतिहास में दर्ज होगा लोकतंत्र का काला दिन : आप

[caption id="attachment_841121" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/krishna.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कृष्ण मुरारी शर्मा[/caption] Giridih : स्वतंत्र भारत के इतिहास में जिस तरह से विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर भ्रष्ट बताया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है, ये लोकतंत्र का काला दिन इतिहास में दर्ज होगा. उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने गुरुवार को झारखंड में न सीएम न सरकार की हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कही. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है. पहले जिन्हें भ्रष्ट बताती थी, वे अब भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री बने हुए हैं. हेमंता विश्व शर्मा, अजीत पवार, नारायण राणे, शुभेन्दु अधिकारी, छगन भुजबल, पेमा खांडू आदि कई उदाहरण हैं. जो विपक्षी नेता केंद्र सरकार के आगे कभी झुके नहीं उन्हें बारी-बारी से जेल भेजा जा रहा है. कृष्ण मुरारी शर्मा ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में वोटों की गिनती में हेरफेर का वायरल वीडियो की जानकारी देते हुए कहा कि पीठासीन पदाधिकारी ने गलत तरीके से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन उम्मीदवार को हराने और भाजपा उम्मीदवार को जीताने का काम किया. मामला अभी कोर्ट में है. उन्होंने देश के छात्र-नौजवानों से आह्वान किया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वे आगे आएं.

मेड़ काटकर पानी बहाने से मना किया तो तालाब में फेंका

 Dhanwar (Giridih) : धनवार के पाण्डेयडीह में मेड़ काटकर पानी बहाने से मना करने पर एक व्यक्ति को तालाब में फेकने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित पाण्डेयडीह निवासी अर्जुन साव ने धनवार थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. अर्जुन साव ने बताया कि गांव के ही श्रावण कुमार, मनोज कुमार, गोविंद साव व साजन साव गुरुवार की सुबह पनडेयडीह स्थित तालाब की मेड़ काटकर पानी बहाने का प्रयास कर रहे थे. मौके पर मौजूद अर्जुन साव व हरिहर साव ने उन्हें मना किया. इससे आक्रोशित होकर उनलोगों ने धक्का-मुक्की करते हुए 65 वर्षीय अर्जुन साव को तालाब के पानी मे फेंक दिया.हरिहर साव के साथ भी मारपीट की. हो हल्ला होने पर वहां ग्रामीण जुट गए और अर्जुन साव को पानी से बाहर निकाला. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तालाब में मरम्मत कार्य होना है, जिसके लिए पानी बहाकर तालाब सूखने के प्रयास हो रहा था. लेकिन गांव में एक महिला की मौत हो गयी है और उसका घाट भी वहीं लगना है. जिस कारण श्राद्ध कार्य तक पानी बहाने से मना किया जा रहा था, जिसपर आक्रोशित होकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को दिए गए आवेदन पर अर्जुन साव,हरिहर साव, श्यामसुंदर साहू, राजकिशोर पांडेय, बासुदेव साव, मुकेश कुमार,लक्ष्मण साव, परमेश्वर साव,लखन साव,शंकर शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-surroundings-2-news-together-including-death-of-an-injured-person-after-being-hit-by-a-car-during-treatment-in-rims/">धनबाद-आसपास

: हाइवा के धक्के से घायल की इलाज के दौरान रिम्स में मौत समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही