Saria (Giridih) : सरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय करम्बा में 05 जून को भाजपा युवा मंडल की बैठक में ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें. बैठक में महाजनसंपर्क अभियान के तहत 12 जून को बगोदर स्टेडियम में होने वाली जनसभा की तैयारी पर विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की. मौके पर छोटेलाल यादव, नरेश रजक, अमरनाथ सिंह, रामदेव ठाकुर, बिनोद महतो, नवीन पांडेय, संदीप साव, मितलाल मंडल, राजेश पासवान, मोहन कुमार, संतोष कुमार, दीपक राज, मुकेश कुमार, अरुण मंडल, जुलकुरनैन, गुलाम रहबर, मनोज कुमार, विजय महतो, प्रयाग ठाकुर, बालदेव महतो, अनिता देवी, महेन्द्र महतो आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658736&action=edit">यह
भी पढ़ें:धनवार : चंदा कर मजदूर का शव लाने रानीगंज गए ग्रामीण [wpse_comments_template]
गिरिडीह : केन्द्र संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : पूर्व विधायक
Leave a Comment