Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सभी घरों में बनाएं दो गड्ढे वाले शौचालय : बीडीओ

Advertisement
Advertisement
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत आयोजित कार्यशाला में बीडीओ ने दिए कई निर्देश
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. बीडीओ ने प्रखंड के सभी घरों में दो गड्ढे वाले शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय, सभी विद्यालयों में लड़के व लड़कियों तथा अध्यापकों के लिए अलग-अलग शौचालय, सभी पंचायत भवनों, धर्मशालाओं, बस अड्डों तथा सार्वजनिक स्थलों, सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी संस्थानों, बाजारों तथा धार्मिक स्थलों पर शौचालयों के निर्माण का निर्देश दिया. साथ ही पहले से बने व बंद पड़े शौचालयों को ठीक कर चालू करने का भी निर्देश दिया. कार्यशाला में बीपीआरओ संजय कुमार, मुखिया अजय कुमार, कन्हाय राम, प्रियंका कुमारी, मुन्नी कुमारी, चन्दन कुमार, गुरुसहाय रविदास, प्रभु हाजरा, नन्दकिशोर सिन्हा, मेराजुद्दीन, गुलशन आरा, नुसरत प्रवीण समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-woman-dies-due-to-bike-accident-in-budhiyakhad-people-block-road/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बुढियाखाद में बाइक के धक्के से महिला की मौत, लोगों ने की सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही